श्रीलंका ने फिर से स्थिरता हासिल करने में मदद के लिए भारत को सराहा
श्रीलंकाई विदेश मंत्री अली साब्री ने भारत की सराहना करते हुए कहा है कि आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए भारत से लगभग $4 बिलियन की क्रेडिट लाइन की मदद पाकर देश ने कुछ वित्तीय स्थिरता हासिल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। गौरतलब है, विदेश मंत्री एस. जयशंकर श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर हैं।