श्रीलंका ने बनाया वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपनी लगातार सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड

श्रीलंका ने पल्लेकेले में खेले गए एशिया कप 2023 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की यह लगातार 11वीं वनडे जीत है जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में उसकी लगातार सर्वाधिक जीत है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 42.4 ओवर में 164 रनों पर ऑल-आउट किया और 39 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Load More