श्रीलंका ने विदेशी यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रतिबंध हटाए
श्रीलंका में विदेशी यात्रियों पर लगे कोविड-19 प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि विदेश से आने वाले किसी भी व्यक्ति को अब कोविड-19 प्रमाण पत्र दिखाने की ज़रूरत नहीं है। इसके अलावा, आरटी-पीसीआर और रैपिड ऐंटिजन टेस्ट सहित कोविड-19 नेगेटिव टेस्ट की रिपोर्ट दिखाने की भी आवश्यकता नहीं है।