श्रीलंका में हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का दिया गया आदेश
श्रीलंका में हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों को हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। आर्थिक संकट के बीच विरोध-प्रदर्शन में 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 250 लोग घायल हैं। इससे पहले सोमवार को महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।