श्रीलंका पर भारत की 317 रनों से वनडे जीत के साथ टूटे कौन-कौनसे रिकॉर्ड?
भारत ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रनों से हराया जो पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज़ से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे जीत (श्रीलंका के खिलाफ 96 जीत) का रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं, श्रीलंका वनडे में भारत के खिलाफ अपने सबसे कम टोटल (73-रन) पर ऑल-आउट हुआ।