श्रीलंका मुश्किल दौर से गुज़र रहा है, उसे मदद की ज़रूरत है: श्रीलंकाई सिंगर योहानी
वायरल गाना 'मनिके मागे हिते' फेम श्रीलंकाई सिंगर योहानी ने श्रीलंका में आर्थिक संकट पर कहा, "मेरा देश मुश्किल दौर से गुज़र रहा है...और उसे मदद की ज़रूरत है।" बकौल योहानी, "मेरा परिवार वहां है...उनकी भावनाओं को समझती हूं...इससे मेरा दिल टूट जाता है।" योहानी वर्तमान में मुंबई में हैं और भारतीय संगीतकारों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।