श्रीलंका में 12 घंटों के लिए हटा कर्फ्यू, पीएम ने मंत्रिमंडल में 4 मंत्रियों को किया शामिल
श्रीलंका ने शनिवार को 12 घंटे के लिए देशव्यापी कर्फ्यू हटा लिया और कड़े प्रतिबंधों में भी ढील दी। इस बीच सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों को शामिल किया। गौरतलब है कि सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है।