श्रीलंका में 420 श्रीलंकाई रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल

श्रीलंका ने आर्थिक संकट के बीच पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें क्रमश: 24.3% और 38.4% बढ़ा दी हैं। इससे ऑक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत 420 श्रीलंकाई रुपए/लीटर और डीज़ल की कीमत 400 श्रीलंकाई रुपए/लीटर हो गई है, जो इनका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने कहा, "ईंधन का इस्तेमाल घटाने के लिए वर्क फ्रॉम होम...को प्रोत्साहित किया जाएगा।"

Load More