श्रीलंका में ईंधन संकट के बीच कई क्षेत्रों में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की गई निलंबित
ईंधन की कमी से जूझ रहे श्रीलंका के कई हिस्सों में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं। सुवा सेरिया एम्बुलेंस सेवा ने नागरिकों से कहा है कि गाले, हंबनटोटा समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1990 पर कॉल करने से परहेज़ करें। श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने जल्द ईंधन की आपूर्ति की उम्मीद जताई है।