श्रीलंका में पर्यटक वीज़ा पर गए 21 भारतीय अवैध रूप से नौकरी करने को लेकर हिरासत में लिए गए
श्रीलंका में पर्यटक वीज़ा पर गए 21 भारतीयों को अवैध रूप से नौकरी करने को लेकर हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी मकान किराए पर लेकर उसमें कंप्यूटर से संचालित होने वाला काम कर रहे थे। श्रीलंकाई कानून के तहत पर्यटक वीज़ा पर वहां जाने वाले लोग वहां कोई वैतनिक या अवैतनिक काम नहीं कर सकते।