श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों से झड़प के बाद मृत पाए गए सत्ताधारी पार्टी के 1 सांसद: रिपोर्ट
श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बीच सत्ताधारी पार्टी के सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला के सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से झड़प के बाद मृत पाए जाने की खबर है। अथुकोरला ने कथित तौर पर फायरिंग कर 2 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और पास की इमारत में शरण लेने की कोशिश करने के बाद मृत पाए गए।