श्रीलंका में प्रधानमंत्री कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी, फहराया झंडा; सामने आईं तस्वीरें
श्रीलंका में भीषण आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी बुधवार को कोलंबो स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के परिसर में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने इमारत के ऊपर देश का झंडा फहराया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की व आंसू गैस के गोले दागे।