श्रीलंका में बन रहे सीता मंदिर में सरयू नदी के पवित्र जल से होगा देवी सीता का अभिषेक

श्रीलंका में बन रहे सीता अम्मा मंदिर में सरयू नदी के पवित्र जल से देवी सीता का अभिषेक किया जाएगा। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष कुमार शर्मा ने बताया, "श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से सरयू नदी का जल भेजने का अनुरोध किया था।" गौरतलब है, 19 मई को मंदिर में देवी सीता का अभिषेक किया जाएगा।

Load More