श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने शेयर की घायल अधिकारी की फोटो, भारतीयों को एडवाइज़री जारी

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने 'किसी उकसावे के बिना की गई मारपीट' में घायल हुए भारतीय अधिकारी की तस्वीर शेयर की है। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच उच्चायोग ने एडवाइज़री जारी कर कहा, "श्रीलंका में रह रहे भारतीय नागरिक ताज़ा घटनाक्रम से अवगत रहें और उसके अनुसार अपनी आवाजाही व गतिविधियों की योजना बनाएं...ज़रूरत पड़ने पर हमें संपर्क करें।"

Load More