श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता व आर्थिक सुधार का समर्थन करता है भारत: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट को लेकर कहा कि भारत वहां लोकतंत्र, स्थिरता एवं आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने का पूरा समर्थन करता है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया, "भारत ने 'पड़ोसी प्रथम' नीति को ध्यान में रखते हुए इस साल ही श्रीलंका को 3.5 अरब डॉलर से अधिक का सहयोग दिया है।"