बांग्लादेश ने विश्व कप-2023 में सोमवार को दिल्ली में श्रीलंका को 3-विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है। बांग्लादेश ने 280-रन का लक्ष्य हासिल किया जो वनडे में श्रीलंका के खिलाफ उसका सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। बांग्लादेश और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुके हैं।