श्रीलंका संकट पर केंद्र ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, सीतारमण व जयशंकर देंगे जानकारी

श्रीलंका में उपजे आर्थिक और राजनीतिक संकट के मद्देनज़र केंद्र ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर बैठक में श्रीलंका की स्थिति की जानकारी देंगे। दरअसल, डीएमके और एआईएडीएमके ने केंद्र से श्रीलंका के मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।

Load More