श्रीलंका की संसद ने राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को किया खारिज
श्रीलंका की संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 68 सांसदों ने वोटिंग की जबकि प्रस्ताव के खिलाफ 119 सांसदों ने वोट किया। गौरतलब है, तमिल नैशनल अलायंस (टीएनए) के सांसद एम. ए. सुमंथिरन द्वारा राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।