श्रीलंकाई ऑल-राउंडर वनिंदु हसरंगा को आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर लगी फटकार
नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर 2023 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन पर श्रीलंकाई ऑल-राउंडर वनिंदु हसरंगा को फटकार लगाई गई है। हसरंगा को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत दोषी पाया गया जो 'अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर व फिटिंग के दुरुपयोग' से संबंधित है।