श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 से हुए बाहर
श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वनडे विश्व कप-2023 से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। बकौल आईसीसी, जांच से पता चला कि शनाका कम-से-कम 3 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। उनकी जगह ऑल-राउंडर चमिका करुणारत्ने को टीम में लिया गया है।