श्रीलंकाई कोर्ट ने पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे व उनके बेटे के देश छोड़ने पर लगाई रोक

श्रीलंका में एक कोर्ट ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके बेटे व राजनेता नमल और कई सहयोगियों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। पुलिस को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सोमवार को भीड़ के हमले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस हमले के बाद हिंसा में 9 मौतें हुई थीं।

Load More