श्रीलंकाई नेवी ने अपने समुद्री क्षेत्र में आने पर 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में बुधवार को 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। श्रीलंकाई नौसेना के मुताबिक, 2022 में भारत की 36 नावों को ज़ब्त कर 264 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया है। बकौल श्रीलंकाई नौसेना, अवैध रूप से मछली पकड़ने के चलन को रोकने के लिए लगातार अभियान जारी है।