श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा का उल्लंघन करते पकड़े गए 23 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार हुए 23 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। भारतीय उच्चायोग ने कहा, "मछुआरों को...कोलंबो से उनके घर वापस भेजा गया है।" इन मछुआरों को श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने पर पकड़ा गया था।