श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के उल्लंघन को लेकर 15 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने भारत से लगती अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने को लेकर 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि 8 जुलाई की रात मछली पकड़ रहे इन भारतीय जहाज़ों पर कार्रवाई हुई थी। बीते माह भी श्रीलंका ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए थे।