श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को वापस भेजा भारत
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए कम-से-कम 19 भारतीय मछुआरों को रिहा किए जाने के बाद बुधवार को भारत वापस भेजा गया। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने X पर इन मछुआरों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "घर वापसी!" श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले महीने बताया था कि उसने 2024 में 23 भारतीय ट्रॉलर और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है।