श्रीलंकाई पत्रकार ने ट्रॉफी लिए अश्विन की फोटो पर उड़ाया उनका मज़ाक, उन्होंने दिया जवाब
श्रीलंका के एक पत्रकार ने प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी लिए रविचंद्रन अश्विन की तस्वीर पर उनका मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने लिखा, "आपको (ट्रॉफी) मोमिनुल को देना चाहिए था...जिसने आपका कैच छोड़ा था।" अश्विन ने जवाब दिया, "मुझे लगा...मैंने आपको ब्लॉक कर दिया है...ओह सॉरी, वह कोई और हैं...डेनियल अलेक्ज़ेंडर...अगर भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो आप दोनों क्या करते।"