श्रीलंकाई शख्स के अंदर से निकाला गया दुनिया का सबसे बड़ा किडनी स्टोन, तस्वीर आई सामने
श्रीलंका में मिलिट्री डॉक्टरों ने एक 62-वर्षीय पूर्व सैनिक की किडनी से 801 ग्राम का स्टोन निकाला है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा और भारी किडनी स्टोन है। सबसे बड़े किडनी स्टोन का पिछला रिकॉर्ड 2004 में बना था जब एक भारतीय शख्स की किडनी की सर्जरी कर 13 सेंटीमीटर का स्टोन निकाला गया था।