श्रीसंत को गंभीर की आलोचना वाले वीडियो पर एलएलसी ने भेजा कानूनी नोटिस
लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने गुजरात जायंट्स के पेसर एस. श्रीसंत को गौतम गंभीर से झगड़े के बाद कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। श्रीसंत से उन वीडियो को हटाने के लिए कहा गया है जिनमें उन्होंने गंभीर पर उन्हें 'फिक्सर' कहने का आरोप लगाया था। बकौल रिपोर्ट, वीडियो हटाने पर ही श्रीसंत से बातचीत होगी।