श्रीहरिकोटा में 'आदित्य-एल1' के सफलतापूर्वक लॉन्च पर राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत के पहले सौर मिशन 'आदित्य-एल1' के श्रीहरिकोटा में सफलतापूर्वक लॉन्च होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा, "यह उपलब्धि भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को नए पथ पर ले जाती है। इससे हमें अंतरिक्ष और खगोलीय घटनाओं को ठीक से समझने में मदद मिलेगी।"