श्रेयस अय्यर गिल्ली नीचे न गिरने के कारण गेंद के स्टंप्स से टकराने के बावजूद नहीं हुए आउट
बांग्लादेश-भारत के बीच चट्टोग्राम टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर गिल्ली नीचे न गिरने के कारण गेंद के स्टंप्स से टकराने के बावजूद आउट नहीं हुए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना बांग्लादेश के इबादत हुसैन द्वारा डाले गए 84वें ओवर में हुई। गौरतलब है कि इस घटना से पहले ही गिल्लियां बदली गई थीं।