श्रेयस अय्यर ने टेस्ट रैंकिंग में हासिल किया अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान
भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाते हुए 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर के नाम 666 रेटिंग अंक हैं और यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। ऋषभ पंत (छठे), रोहित शर्मा (नौवें), विराट कोहली (14वें) और चेतेश्वर पुजारा (19वें) शीर्ष 20 में अन्य भारतीय बल्लेबाज़ हैं।