श्रेयस की टीम में वापसी के बावजूद बीसीसीआई ने ऋतुराज को बताया उप-कप्तान, फैन्स ने किया ट्रोल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20I में भारतीय प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर की वापसी के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तान बताने पर फैन्स ने बीसीसीआई को ट्रोल किया है। बीसीसीआई ने कहा था कि आखिरी 2 टी20I में अय्यर उप-कप्तान होंगे। एक फैन ने 'X' पर लिखा, "गायकवाड़ उप-कप्तान क्यों हैं?" एक अन्य ने लिखा, "क्या बीसीसीआई भूल गया है?"