श्रेयस ने लगातार 5 छक्के जड़ने वाले रिंकू को किया वीडियो कॉल, केकेआर ने शेयर किया वीडियो
श्रेयस अय्यर ने रविवार को आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को वीडियो कॉल किया जिसका वीडियो केकेआर ने शेयर किया है। श्रेयस ने वीडियो कॉल के दौरान कहा, "रिंकू भैया ज़िंदाबाद! क्लास मैन, क्लास। यार, कितनी शानदार पारी थी...मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे।"