श्रेया घोषाल ने सुधा मूर्ति के सामने गाया 'बरसो रे' गाना, मूर्ति के डांस का वीडियो आया सामने

इन्फोसिस के 40 वर्ष पूरे होने के मौके पर बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है जिसमें गायिका श्रेया घोषाल कंपनी के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी और लेखिका सुधा मूर्ति के सामने गाती दिख रही हैं। वीडियो में श्रेया 'बरसो रे मेघा-मेघा' गाना गाती दिखीं जिस पर सुधा मूर्ति ने अन्य महिलाओं के साथ डांस किया।

Load More