श्वेता की शादी के बाद अमिताभ अधिक ज़िम्मेदार अभिभावक बने: जया बच्चन

दिग्गज अभिनेत्री व सपा सांसद जया बच्चन ने नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में कहा कि उनके पति व दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता बच्चन की शादी के बाद अधिक ज़िम्मेदार अभिभावक बने। उन्होंने कहा, "इससे पहले तक मैं सब कुछ अकेले ही किया करती थी।" श्वेता की शादी 1997 में बिज़नेसमैन निखिल नंदा से हुई थी।

Load More