सेेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' में 13 कट लगाने के दिए निर्देश
सीबीएफसी ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के निर्माताओं को फिल्म में 13 बदलाव करने को कहा है और इसे U/A सर्टिफिकेट दिया है। 'इंडिया टुडे' के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक डायलॉग में भिंडरावाले को 'संत' कहे जाने पर आपत्ति जताई है। बोर्ड ने फिल्म में इस्तेमाल वास्तविक फुटेज के लिए डिस्क्लेमर देने को कहा है।