सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग में नहीं है भारतीय मसालों पर प्रतिबंध: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में बताया है कि सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग ने भारतीय मसालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा अधिक होने के कारण भारत से निर्यात किए गए मसालों के कुछ बैचों को इन देशों से वापस मंगवाया गया था। बकौल जाधव, निर्यातकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।