सिंगापुर के कसीनो में ₹34 करोड़ का जैकपॉट जीतने के बाद शख्स को आया हार्ट अटैक
सिंगापुर के एक कसीनो में £3.2 मिलियन (करीब 34 करोड़) का जैकपॉट जीतने के बाद एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया। शख्स को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स कसीनो में ज़मीन पर लेटा हुआ दिख रहा है।