सिंगापुर जा रहे एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर लौटा विमान
चेन्नई से सिंगापुर जा रहे एअर इंडिया के विमान में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने विमान को वापस शहर के एयरपोर्ट पर उतार लिया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया है विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया है और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान में करीब 170 यात्री सवार थे।