सिंगापुर जा रहे विमान में महिला कर्मी को जबरन टॉयलेट में लेकर घुसने वाले युवक को हुई जेल
सिंगापुर जा रहे एक विमान में महिला कर्मचारी को जबरन टॉयलेट में लेकर घुसने वाले 20 वर्षीय भारतीय युवक को 3 सप्ताह की जेल की सज़ा सुनाई गई है। यह घटना फरवरी-2025 को पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) से सिंगापुर आ रही फ्लाइट में हुई थी। आरोपी युवक का नाम रजत है और उसने बुधवार को कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया।