सिंगापुर जाएंगे पीएम मोदी, विमानन व समुद्री संपर्क जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने बताया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। बालकृष्णन ने कहा कि इस मंच पर उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर, विमानन और समुद्री संपर्क जैसे क्षेत्रों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। हालांकि, इस दौरे की तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।