सिंगापुर पुलिस ने रजनीकांत स्टाइल में दीं दिवाली की शुभकामनाएं
सिंगापुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रजनीकांत स्टाइल में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। सिंगापुर पुलिस फोर्स द्वारा जारी किया गया यह वीडियो रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' से प्रेरित है जिसमें अधिकारी 'हुकुम' गाने के तमिल लिरिक्स पर लिप-सिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए यूज़र्स ने इसे 'कूल' व 'कमाल' बताया है।