सिंगापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी भारतीय मूल के शख्स को हुई 13 साल की जेल
सिंगापुर में भारतीय मूल के 42 वर्षीय राज कुमार बाला नामक शख्स को 13 साल एक महीने की जेल और नौ कोड़े मारने की सज़ा सुनाई गई है। शख्स को एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाला 22 और आरोपों का सामना कर रहा है जो पांच अन्य लड़कियों से संबंधित हैं।