सिंगापुर में बेटे के घायल होने पर PM ने किया कॉल, कहा- सब ठीक हो जाएगा: पवन कल्याण
आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा है, "सिंगापुर के स्कूल में आग लगने से घायल हुए बेटे मार्क शंकर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया और सुनिश्चित किया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "बेटा एक समर कैंप में भाग लेने वाला था और घटना में एक बच्चे की जान चली गई है।"