सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स ने क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किया ₹18.8 लाख का फ्रॉड
सिंगापुर में भारतीय मूल के राउल रंधावा नामक शख्स ने अपनी कंपनी के कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ₹18.8 लाख के 27 अनधिकृत लेनदेन किए जिसके बाद उसे कोर्ट ने 4 माह की जेल की सज़ा सुनाई है। 44 वर्षीय राउल एक बीमा कंपनी में जोखिम और नियंत्रण अधिकारी था और उसका मासिक वेतन ₹7 लाख से अधिक था।