सिंगापुर सरकार ने सरकारी कर्मियों के लिए लॉन्च किया डेटिंग ऐप 'फर्स्टडेट'
सिंगापुर सरकार ने घटती जन्म दर से निपटने के लिए 21-35 साल के अविवाहित सरकारी कर्मचारियों के लिए 'फर्स्टडेट' नामक डेटिंग ऐप लॉन्च किया है। सरकार को उम्मीद है कि ऐप के ज़रिए लोगों के बीच गहरे रिश्ते बन पाएंगे, ताकि इस चुनौती का सामना किया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर है।