सिंगर इंडिया को किस करने के लिए स्टेज पर झुके ऐक्टर विल स्मिथ; हुई आलोचना
ऐक्टर विल स्मिथ का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर सिंगर इंडिया मार्टिनेज़ को किस करने के लिए झुकते दिख रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया यूज़र्स ने 'यह शर्मनाक है', 'अनुचित है' जैसे कमेंट किए। गौरतलब है, स्मिथ और उनकी पत्नी जेडा पिंकेट लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं।