सिंगर इंदर कौर ने कथित हत्या से पहले 'मंगेतर' के लिए छोड़ दिया था अपना करियर: परिवार
पंजाबी सिंगर इंदर कौर के चचेरे भाई ने बताया है कि इंदर ने अपने मंगेतर के लिए अपना करियर छोड़ दिया था। बकौल भाई, जब पता चला कि लड़का पहले से ही शादीशुदा है तो उन्होंने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इंदर के परिवार ने पहले आरोप लगाया था कि उनपर शादी का दबाव बनाया जा रहा था।