सिंगर एड शीरन बनेंगे भूटान में प्रस्तुति देने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकार
ब्रिटिश संगीतकार एड शीरन अगले साल जनवरी में भूटान में प्रस्तुति देंगे और इसके साथ ही वह वहां प्रस्तुति देने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकार बन जाएंगे। शीरन ने शुक्रवार को 'मैथमेटिक्स टूर' शो की एक श्रृंखला की घोषणा की है। शीरन 24 जनवरी 2025 को थिम्पू (भूटान) में प्रस्तुति देंगे और उसके बाद भारत में भी शो करेंगे।