सिंगर गुरु रंधावा ने पंजाबी मातृभाषा के प्रति दिखाया प्रेम, कहा- यह हमारी मां है
भाषा विवाद के बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने कहा है कि पंजाब के हर छात्र को पंजाबी सीखनी चाहिए। उन्होंने X पोस्ट में कहा, "पंजाबी भाषा हमारी शान, हमारी मां है...हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं लेकिन पंजाबी भाषा हमारी संस्कृति है।" गौरतलब है, पंजाब सरकार ने प्रदेश के हर स्कूल में पंजाबी भाषा अनिवार्य कर दी है।